जौनपुर :दिनांक-08.07.2025 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा- निर्देशन में थाना गौराबादशाहपुर अन्तर्गत बन कर तैयार हुए “आरा तिराहा पुलिस चौकी/बूथ” का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी नगर, देवेश सिंह व थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर द्वारा किया गया। इस मौके पर थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्ति, पत्रकार बंधु व थाना स्थानीय के पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

