जौनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तो को एक अबैध तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार

*प्रेस विज्ञप्ति-*

*दिनांक-01.01.2025*
*थाना मुंगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।*

*थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तो को एक अबैध तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार।*
डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण एवं कुशल निर्देशन में उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय हमराह कर्मचारीगण थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर के मय टीम को मुखबिर खास की सूचना मिली कि दो व्यक्ति संदिग्ध समान लेकर प्राइमरी स्कूल सटवा भैरोपुर तिराहा के पास है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है इस बात पर विश्वास कर उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार यादव मय हमराह द्वारा सटवा भैरोपुर तिराहा के पास पहुंचे तो मुखबिर खास द्वारा इशारा करके हट बढ़ गया । हम पुलिस वाले सिखलाये हुए तरीके से एकाएक दविश देकर अभियुक्तगण 1.राजा सरोज पुत्र रामराज सरोज निवासी ग्राम सटवा , थाना – मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 2.दिवांश सरोज पुत्र फूलचन्द्र सरोज निवासी ग्राम – भैरोपुर , थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर के कब्जे से एक देशी तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद कर थाना हाजा लाकर अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 001/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

*गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-*
1.राजा सरोज पुत्र रामराज सरोज निवासी ग्राम सटवा थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2. दिवांश सरोज पुत्र फूलचन्द्र सरोज निवासी ग्राम भैरोपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 001/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
*बरामदगी-*
1.एक देशी तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर ।

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र (प्र0नि0) थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
2.उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप तिवारी थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
3.का0 गुलाब सिंह थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
4.का0 पंकज कुमार मिश्र थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *