*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक-01.01.2025*
*थाना रामपुर, जनपद जौनपुर।*
*थाना रामपुर पुलिस द्वारा अवैध कट्टा व कारतुस के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार।*
डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में आज दिनांक-01.01.2025 को उ0नि0 रामाश्रय कुशवाहा मय पुलिस टीम के संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग में मामुर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर धरमपुर के पास से एक अभियुक्त को अवैध कट्टा व कारतुस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे नाम पूछने पर अपना नाम नितिन दुबे पुत्र स्व0 संतोष दुबे निवासी निकरा बहरी थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर बताया । अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-01/25 धारा-3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 262/24 धारा 115(2),352,351(2),191(2),140(2),3(5) बीएनएस में वाछिंत अभियुक्त भी है। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1.नितिन दुबे पुत्र स्व0 संतोष दुबे निवासी निकरा बहरी थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0-01/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2.मु0अ0सं0-262/24 धारा 115(2),352,351(2),191(2),140(2),3(5) बीएनएस थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
*बरामदगी-*
1.एक कट्टा 315 बोर व एक जिन्दा कारतुस 315 बोर ।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 रामाश्रय कुशवाहा थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2.हे0का0 कन्हैयालाल, का0 दीपक कुमार थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।

