जौनपुर में दिनदहाड़े हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने दो को मारी गोली हालत गंभीर

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

दिनदहाड़े हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने दो को मारी गोली हालत गंभीर

जौनपुर ,16 सितंबर। नगर कोतवाली थाना अंतर्गत सोमवार सुबह उसे समय भागम मच गया जब हौसला बुलंद बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर दो लोगों को जख्मी कर दिया। शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नईगंज स्थित पवन ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान के पास अपने घर पर बैठे शनि यादव (28) अपने दादी कमला देवी के साथ बैठे थे । आगे शनि यादव की दुकान है व पीछे मकान है। रोज की तरह आज भी बैठे थे। तभी अचानक एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए और लक्ष्य साधकर फायर कर दिया। एक गोली युवक को जा लगी जबकि दूसरी गोली उसके दादी कमला देवी (70) के पैर में जा लगी।

गोली लगते हो दोनो मौके पर गिर गए। आनन फानन में दोनो को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग गए। इस वारदात से मौके पर दहशत व्याप्त है। वारदात की सूचना मिलते ही सीओ देवेश सिंह, शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र, एसओ लाइन बाजार समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि एक बाइक पर दो अज्ञात बदमाशों ने फायर कर दिया। जिससे दो लोग घायल हो गए है। जिनका इलाज चल रहा है। जांच की जा रही है।
वही मामले की जानकारी देते हुए सीओ देवेश कुमार ने बताया कि बरई पार थाना सिकरारा निवासी शनि यादव पुत्र राजेन्द्र यादव अपने नई गंज स्थित दुकान पर थे तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चला दी जिसमे दो लोग घायल हुए है जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया वहां से दोनो घायलों को बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है।बदमाशो के बारे में कुछ जानकारी मिली है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है जल्द की बदमाश पकड़े जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *