हत्या के वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस अंतगर्त धारा 84 बीएनएसएस चस्पा
जौनपुर :पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना तेजीबजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय के मु0अ0सं0-234/24 धारा-103(1), 238, 3(5), 61(2) बीएनएसएस के वांछित अभियुक्त बृजभान निषाद पुत्र मुखई निषाद व शैलेश निषाद पुत्र बृजभान निषाद निवासीगण चोरहा थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर जो घटना कारित के उपरांत लगातार फरार चल रहे है, जिन्हे गिरफ्तारी/आत्मसमर्पण हेतु मा0 न्यायालय से निर्गत नोटिस अंतगर्त धारा 84 बीएनएसएस गाव में डुगडुगी बजवाकर अभियुक्तगणों के ग्राम चोरहा थाना तेजीबजार जौनपुर के घर के दरवाजे पर आज दिनांक 10.05.2025 को चस्पा किया गया।
*वांछित अभियुक्तो का विवरण-*
1.बृजभान निषाद पुत्र मुखई निषाद नि0 ग्रा0 चोरहा थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।
2.शैलेश निषाद पुत्र बृजभान निषाद नि0 ग्रा0 चोरहा थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।
*पुलिस टीम का विवरणः- *
1.निरीक्षक रमेश यादव क्राइम ब्रांच, जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 राजेश कुमार थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 अखिलेश यादव क्राइम ब्राच, जनपद जौनपुर।

