टैक्योन नेटवर्क्स लिमिटेड ने बीएसई एसएमई पर रचा इतिहास, बनी लखनऊ की पहली सूचीबद्ध आईटी कंपनी
– बीएसई में बजी टैक्योन की सफलता की घंटी, मंच पर मौजूद रहे कंपनी लीडर्स और बीएसई अधिकारी
– निवेशकों का ज़बरदस्त भरोसा, शानदार ओपनिंग के साथ बीएसई पर शुरू हुआ टैक्योन का नया अध्याय
– ₹20 करोड़ का आईपीओ 20.35 गुना सब्सक्राइब, टैक्योन ने बीएसई एसएमई पर की दमदार एंट्री
– लखनऊ से सूचीबद्ध होने वाली पहली आईटी फर्म बनी
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय).उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित टैक्योन नेटवर्क्स लिमिटेड ने बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के एसएमई प्लेटफ़ॉर्म पर अपना नाम दर्ज कराते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। टैक्योन अब लखनऊ की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने बीएसई एसएमई पर सफलतापूर्वक लिस्टिंग की है। यह कदम न केवल कंपनी की विकास यात्रा का मील का पत्थर है, बल्कि उत्तर भारत के उद्यमिता क्षेत्र के लिए भी एक प्रेरणास्पद संकेत है।
₹20 करोड़ के इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) को रिटेल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों से जबरदस्त समर्थन मिला, और यह इश्यू 20.35 गुना सब्सक्राइब हुआ। आज सुबह 10 बजे, टैक्योन नेटवर्क्स के शेयर्स बीएसई एसएमई पर सूचीबद्ध हुए और इसी के साथ कंपनी ने औपचारिक रूप से भारतीय कैपिटल मार्केट में कदम रखा। कंपनी का स्क्रिप नेम टैक्योन है, जिसके तहत इसके शेयर्स बीएसई प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रेड हो रहे हैं।
भव्य लिस्टिंग सेरेमनी में नेशनल एंथम, दीप प्रज्वलन, कॉरपोरेट वीडियो और मुख्य वक्ताओं के प्रेरक संबोधनों ने आयोजन को गरिमा प्रदान की। मंच पर उपस्थित कंपनी के वरिष्ठ लीडरशिप में शामिल थे— मनीष कुमार शर्मा, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर; नीरज कुमार, होलटाइम डायरेक्टर एवं सीईओ; निखिल लक्ष्मण बुरण, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सेल्स एवं स्ट्रैटेजी प्रमुख); परेश गोयल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सॉफ्टवेयर एवं टेक्नोलॉजी प्रमुख); तथा सीए विवेक सिंह, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ)। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमीत सक्सेना, एसएमई एवं म्यूचुअल फंड हेड, नॉर्थ आरओ, बीएसई; और अभिषेक पांडेय, जॉइंट वाइस प्रेसिडेंट, हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड भी मंच पर मौजूद रहे।
समारोह के बहुप्रतीक्षित क्षण — गोंग बेल सेरेमनी — ने पूरे आयोजन को एक यादगार मोड़ दिया। यह वही पल था, जब टैक्योन नेटवर्क्स लिमिटेड ने औपचारिक रूप से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के एसएमई प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस ऐतिहासिक अवसर पर मंच पर कंपनी के शीर्ष पदाधिकारी और उपस्थित गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। जैसे ही घड़ी ने सुबह 10:00 बजे का समय दिखाया, मंच से घोषणा हुई दस से उल्टी गिनती की घोषणा हुई और गिनती खत्म होते ही मनीष कुमार शर्मा ने प्रतीकात्मक गोंग बेल को बजाया। गोंग बेल की यह गूंज केवल एक घंटी की नहीं थी, बल्कि एक दशक से अधिक के परिश्रम, विश्वास और दूरदृष्टि की घोषणा थी। इसके साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट और शुभकामनाओं ने इस गौरवपूर्ण पल को और भी भव्य बना दिया। लिस्टिंग के साथ ही कंपनी का अनुमानित मार्केट कैपिटलाइज़ेशन ₹78 करोड़ हो गया है।
गोंग की यह गूंज केवल कंपनी की लिस्टिंग की सूचना नहीं थी बल्कि यह एक प्रेरणा थी उन सभी स्टार्टअप्स और मिड-कैप कंपनियों के लिए जो छोटे शहरों से निकलकर बड़ी पूंजी और वैश्विक मंच पर अपनी जगह बनाना चाहते हैं। इस आईपीओ की सफल प्रक्रिया में हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड ने लीड मैनेजर की भूमिका निभाई, जबकि रजिस्ट्रार टू द इश्यू के तौर पर लिंक कैमियो कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड ने जिम्मेदारी संभाली।
इस ऐतिहासिक लिस्टिंग अवसर पर कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष कुमार शर्मा ने इसे सामूहिक प्रयासों की जीत बताया और कहा “यह लिस्टिंग केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उस विश्वास और कमिटमेंट का उत्सव है जो हमारे इम्प्लॉइज, कस्टमर्स और पार्टनर्स ने वर्षों तक हमारे साथ साझा किया है। लखनऊ से निकलकर बीएसई तक का यह सफर यह दर्शाता है कि टियर-2 सिटीज़ से भी ग्लोबल लेवल की टेक्नोलॉजी कंपनियां उभर सकती हैं।”
कंपनी के होलटाइम डायरेक्टर एवं सीईओ नीरज कुमार ने इस उपलब्धि को भविष्य की जिम्मेदारियों की ओर बढ़ता एक निर्णायक क़दम बताया, “हमारे लिए यह सिर्फ़ सेलीब्रेशन का नहीं, बल्कि एक रिस्पॉन्सिबिलिटी का मोमेंट है। यह लिस्टिंग हमें नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, और हम आने वाले वर्षों में इंडिया के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने में और भी अहम रोल निभाएंगे।”
सेल्स और स्ट्रैटेजी प्रमुख श्री निखिल लक्ष्मण बुरण ने इसे बाज़ार विस्तार के नए अवसरों का प्रवेशद्वार बताया, “हमारी सेल्स स्ट्रैटेजी हमेशा कस्टमर्स की ज़रूरतों के साथ इवॉल्व होती रही है। बीएसई में लिस्ट होना हमें और अधिक इंस्टीट्यूशंस और गवर्नमेंट्स तक पहुंचने का अपॉर्चुनिटी देगा — और हम इस भरोसे को और मजबूत करेंगे।”
सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी प्रमुख श्री परेश गोयल ने तकनीकी नवाचार को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया, “हमारी टेक्नोलॉजी अप्रोच सिक्योरिटी, स्केलेबिलिटी और स्टेबिलिटी पर फोकस्ड है। यह लिस्टिंग हमारे इनोवेशन को और मजबूती देने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की सॉल्यूशन डिलीवरी की ओर प्रेरित करेगी।”
वित्तीय अनुशासन और दीर्घकालिक वृद्धि पर बात करते हुए, कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) सीए विवेक सिंह ने कहा, “यह आईपीओ हमारे लिए सिर्फ एक पूंजी जुटाने का अवसर नहीं, बल्कि विकास की नई दिशा तय करने का माध्यम है। प्राप्त प्रोसीड्स का उपयोग हम रणनीतिक रूप से अपने डेब्ट का बोझ कम करने, वर्किंग कैपिटल को सुदृढ़ करने और व्यावसायिक विस्तार की योजनाओं को तेज़ करने में करेंगे। हमारा लक्ष्य है, मजबूत फाइनेंशियल डिसिप्लिन के साथ कंपनी को लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएशन और सस्टेनेबल ग्रोथ की राह पर आगे बढ़ाना।”
टैक्योन नेटवर्क्स एक एंड-टू-एंड आईटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है, जो गवर्नमेंट एजेंसियों से लेकर कॉरपोरेट एंटरप्राइज तक विभिन्न सेक्टर्स के क्लाइंट्स को नेटवर्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर सॉल्यूशंस, क्लाउड और मैनेज्ड सर्विसेज, आईटी सिक्योरिटी, सर्विलांस, मेंटेनेंस और ऑनसाइट टेक्निकल सपोर्ट जैसी सर्विसेज प्रदान करती है।
कंपनी भारत सरकार के भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की “नेशनल लेवल – कैटेगरी” में ऑथराइज्ड सिस्टम/नेटवर्क इंटीग्रेटर है, और यूपीडेस्को, यूपीईएलसी, आईटीआई और यूपीआरएनएन जैसे संस्थानों के साथ इंपैनल है। रकस, जूनिपर, सोफोस, हिताची, नोकिया, एचपी और डेल टेक्नोलॉजीज जैसे प्रमुख ओईएम्स की ऑथराइज्ड पार्टनरशिप इसका टेक्निकल बेस मज़बूत बनाती है।
इसके अलावा, आईएसओ 27001:2012, आईएसओ 20000-1:2018, आईएसओ 9001:2015 सर्टिफिकेशन और सीएमएमआई लेवल-3 की प्राप्ति कंपनी की क्वालिटी-ओरिएंटेड सर्विस कमिटमेंट का परिचायक है। पालो अल्टो नेटवर्क्स द्वारा कंपनी को “पार्टनर ऑफ द ईयर – गवर्नमेंट, 2022” का अवॉर्ड से भी सम्मानित हुई है।
टैक्योन नेटवर्क्स लिमिटेड बीएसई और सेबी के सभी लागू नियमों एवं प्रकटीकरण मानकों का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। टैक्योन नेटवर्क्स का हेडक्वार्टर लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है और न्यू दिल्ली में ब्रांच ऑफिस कार्यरत है। कंपनी का विज़न इंडिया को स्मार्ट और सिक्योर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से सशक्त बनाना है। लिस्टिंग के बाद, कंपनी अब वाइडर स्केल पर अपने एंड-टू-एंड आईटी सॉल्यूशंस को गवर्नमेंट और कॉरपोरेट कस्टमर्स तक डिलीवर करने के लिए तत्पर है।

