ट्रस्ट के नवनिर्मित भवन में अनुष्ठान का समापन

ट्रस्ट के नवनिर्मित भवन में अनुष्ठान का समापन

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता) श्रीरामजन्मभूमि पर निर्मित हो रहे भव्य मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले पूजन-अर्चन व यज्ञ अनुष्ठान का दौर प्रारंभ हो गया है। इस समय राम मंदिर परिसर के अलावा रामकोट में दो स्थानों पर यज्ञ हो रहा है। ये अनुष्ठान दक्षिण भारत के आचार्यगण संपादित करा रहे हैं। इसी में से रामकोट स्थित ट्रस्ट के नवनिर्मित भवन में चलने वाले अनुष्ठान का समापन बुधवार को हुआ, जिसमें मुख्य यजमान नगर निगम के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व उनकी पत्नी वंदना उपाध्याय रहीं। इसकी शुरुआत छह जुलाई को हुई।आहुतियां डालने वालों में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र, मंदिर निर्माण से जुड़े प्रचारक गोपाल, विधायक वेद प्रकाश गुप्त प्रमुख रूप से रहे। यज्ञ की पूणार्हुति के बाद प्रसाद वितरित हुआ, यज्ञ लगभग तीन घंटे चला। अनुष्ठान का संयोजन गोकरण वेद विद्यापरिषद कर्नाटक के आचार्यों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *