भटपुरा रसूलपुर के प्रधान अनिल गुप्ता को प्रदेश सरकार भेजेगी केरल

भटपुरा रसूलपुर के प्रधान अनिल गुप्ता को प्रदेश सरकार भेजेगी केरल
उमाकान्त लाला ब्यूरो चीफ

शाहजहांपुर :: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश से सात अधिकारियों के साथ प्रदेश के 18 प्रधानों को केरल राज्य के लिए भेज रही है l ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि केरल राज्य की ग्राम पंचायतों को देखने और वहा से कुछ नया सीखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश से एक दल को भेज रही है । जिसमें 7 अधिकारियों सहित 18 प्रधान शामिल हो रहे हैं । जिसमें हमारी ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर का भी नाम है । सभी को 16 जुलाई की शाम लखनऊ से फ्लाइट के माध्यम से केरल भेजा जा रहा है। वहां पर हम लोग ग्राम पंचायतों का 6 दिन करने के साथ वहां के प्रधानों से अपनी जानकारी साझा करेंगे । और केरल की ग्राम पंचायतों को देखेंगे व वहां से कुछ ना कुछ सीखेंगे ,और सीख कर फिर अपनी ग्राम पंचायतों में वैसा काम करने की कोशिश भी करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *