डायट सुलतानपुर में दो-दिवसीय नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम सम्पन्न

डायट सुलतानपुर में दो-दिवसीय नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम सम्पन्न
सिटी रिपोर्टर सुल्तानपुर
सुलतानपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सुलतानपुर में आयोजित दो-दिवसीय नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। यह आयोजन परिषदीय, माध्यमिक एवं डायट प्रवक्ताओं के सतत व्यवसायिक विकास (सीपीडी) के अंतर्गत किया गया।

कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागियों ने अपने नवाचारों, बेस्ट प्रैक्टिसेज और टीएलएम के रचनात्मक उपयोग का प्रदर्शन किया।दूसरे दिन जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने पीपीटी और वीडियो के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया। निर्णायक समिति ने मूल्यांकन कर विजेताओं की घोषणा की।
सभी चयनित प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर डीएलएड प्रशिक्षुओं ने नवाचार और नॉलेज शेयरिंग थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. हरिओम त्रिपाठी, प्रशिक्षु आदर्श दूबे और अदिति सिंह ने किया। सह-प्रशिक्षण प्रभारी शरद चतुर्वेदी और पटल सहायक मनीष तिवारी ने बताया कि इस महोत्सव में सुलतानपुर व अमेठी के 28 विकासखंडों से लगभग 180 शिक्षकों ने भाग लिया।कार्यक्रम में सुनील बरनवाल, विजय कुमार, दिव्या रानी, राजीव सिंह, प्रियंका सिंह, शशांक शेखर सिंह, अजय सरोज, अखिलेश कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, दिलीप कुमार शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, संतोष वर्मा, वदीयत उल्लाह, अनीता यादव तथा एसआरजी सत्यदेव पाण्डेय और सुनील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

विजेता – एक नजर

सुलतानपुर (प्राथमिक)- कांति सिंह

सुलतानपुर (उच्च प्राथमिक)- राहुल जायसवाल

अमेठी (प्राथमिक)- रोहित प्रताप सिंह

अमेठी (उच्च प्राथमिक)- ममता सिंह

डायट स्तर (प्रवक्ता शिक्षाशास्त्र) – प्रियंका सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *