लोन की रकम पूरा होने के बाद भी,बंधक हटाने से कतरा रही है बैंक :वर्षो से बैंक का चक्कर लगाकर परेसान है उपभोक्ता: बंधक मुक्ति कराने के लिए किसान हो रहे परेशान
ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
*उत्तर-प्रदेश ग्रामीण बैंक कस्बा संग्राम उनवल का मामला*
*कैसे ले किसान क्रेडिट कार्ड,बैंक कर रहा मनमानी*
गोरखपुर:
उनवल।खजनी थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैक शाखा उनवल जो(पूर्व का बड़ौदा यूपी बैंक उनवल)बैँक का नाम बहुत बार बदले पर अपडेट तो हो गया पर बैंक की बदहाली अभी दूर नही हुआ ,आज भी बैंक सिस्टम से नही,भगवान भरोसे चल रहा है जिसकी सुधि लेने वाला कोई नही है यहाँ का आलम यह है कि खाता धारक बैंक के चक्कर लगाते लगाते थक हार जा रहा है औऱ साहब अपनी मर्जी से ही काम करेंगे दर्जनों खामियो में से एक खाता धारक द्वारा अपने के.सी.सी. लोन जमा करने के बाद ऊपर से खाता धारक साहब को अलग से सुविधा शुल्क देता है फिर भी बेचारे खाते धारक को दो चार दिन नही,महीने क्या,वर्षो बीत जाने के बाद भी नही मिलता है। अपने खाते का भूमि मुक्ति पेपर जरा सोचिए अगर एक लोन जमा करने के बाद बेचारे उपभोक्ता का पेपर बैंक द्वारा नही दिया जा रहा तो बाकी अन्य कार्य के लिए क्या होता होगा ऐसे में लोग कैसे करें उनवल ग्रामीण बैंक पर विश्वास जब पैसा जमा होने के बाद भी बैंक नही कर रहा बंधक मुक्त।
इस संबंध में ब्रांच मैनेजर प्रत्यूष त्रिपाठी जी का कहना है कि मेरा ट्रांसफर होने वाला है अगर रहा तो दिखवाता हु,लोन बन्द होने के बाद ज्यादा टाइम होने से फाइल कभी कभी गायब भी हो जाती है जिसके चलते कोई डेटा न होने के कारण मुक्ति पेपर देने में दिक्कत होती है

