तिलकधारी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का उद्घाटन प्राचार्या डॉ.वंदना सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया

तिलकधारी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का उद्घाटन प्राचार्या डॉ.वंदना सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया

आज दिनांक 17 मार्च 2024 दिन रविवार को तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.वंदना सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । प्राचार्य द्वारा स्वयंसेविकाओं को सप्तदिवशीय विशेष शिविर में दिन प्रतिदिन की दिनचर्या के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत गा कर इसको आत्मसात करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीता सिंह एवम डॉ. संजीव कुमार सिंह द्वारा स्वयंसेविकाओं को सिद्धांत वाक्य मुझे नहीं तुमको की जानकारी दी गई। चयनित ग्राम मातापुर में वाजिदपुर दक्षिणी के लोगों को जागरूक करने का उद्देश्य बताया गया। स्वयं सेविकाओं ने विभिन्न प्रकार के संस्कृत कार्यक्रमों के द्वारा शिविर का शुभारंभ किया कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ.राजश्री सिंह, डॉ. चेतना सिंह, अनूप कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *