तिलकधारी महिला महाविद्यालय की छात्राओं/ स्वयंसेविकाओ द्वारा मातापुर प्राथमिक विद्यालय एवं मलिन बस्ती में साफ सफाई करने के पश्चात घर-घर जाकर स्वच्छता एवं सत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को किया जागरूक

जौनपुर ब्यूरो: तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर में दिनांक 21/0 3/2024 को सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन शिविर का शुभारंभ सरस्वती जी एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात स्वयंसेविकाएं मातापुर प्राथमिक विद्यालय एवं मलिन बस्ती में साफ सफाई करने के पश्चात घर-घर जाकर स्वच्छता एवं सत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया।तत्पश्चात आज के बौद्धिक सत्र में सुमित कुमार सिंह युवा समाजसेवी अपने उद्बोधन में स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानव निवास के रूप में एकमात्र पृथ्वी ही है इसलिए इसको सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी हम लोगों की है। कार्यक्रम में डॉ0 राजश्री सिंह डॉ0। रीता सिंह डॉ0 संजीव कुमार सिंह एवं अनूप कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *