थाना गुडम्बा पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस टीम द्वारा वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान तहत एक नफर वारन्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
माननीय न्यायालय द्वारा जारीवादसं0 3238/21 धारा 323/504/506/420 भादवि थाना वजीरगंज लखनऊ से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त मो० हनीफ पुत्र शहजाद निवासी 36, फूलबाग कालोनी कुर्सी रोड थाना गुडम्बा लखनऊ उम्र करीब 60 वर्ष को उ0नि0 त्रिविक्रम सिहं मय हमराही पुलिस बल के आज दिनांक 28.03.2024 को अभियुक्त के अंकित पते से प्रातः 04.05 बजे मा० न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु हिरासत पुलिस में लिया गया जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा हैं।
अभियुक्तगण के अपराध का तरीका-
अभियुक्त द्वारा मा० न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर नियत तिथियों पर मा० न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही हो रहा था जिसपर मा० न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानतीय अधिपत्र जारी किया गया।

