थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा दिनांक 29.03.2024 को 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद नाजायज जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामदकर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
आज दिनांक 29.03.2024 को थाना मडियांव पुलिस बल के द्वारा जरिये मुखबिर खास की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त रईस पुत्र मो० रसीद निवासी त्रिमुहानी रोड़ नयी बस्ती थाना कोतवाली बहराइच उम्र 30 वर्ष के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद नाजायज जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद होने पर उसके जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराते हुये करीब 11.10 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त रईस उपरोक्त के कब्जे से नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद होने पर थाना स्थानीय के द्वारा मु0अ0सं0 195/2024 धारा 3/25 आयुध अधि० पंजीकृत किया गया। बरामदगी / गिरफ्तारी के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को जेल भेजा जा रहा है एवं आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य
थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।

