अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं सांसद संजय सिंह का दाना पानी सेवा संस्थान ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वागत करने में संस्थान के अध्यक्ष इंजीनियर कुलभूषण साहू उपाध्यक्ष जुल्फीकार आलम, अनिल प्रजापति राजू पाठक, फरीद अहमद आदि लोग मौजूद थे। आम आदमी पार्टी को अयोध्या के संतों ने भी आशीर्वाद दिया। रामलला के चरणों में आशीर्वाद लिया और कहा कि दिल्ली में भी सरकार चलाने का मौका मिल रहा है और कहां पूरी दुनिया में रामराज्य की बात होती है लेकिन राम के नाम पर बात करने वाले अंत में क्या करती है। यह सभी जानते हैं कि दिल्ली सरकार है जो भगवान राम से प्रेरणा लेकर आदर्श पर रामराज के सिद्धांतों पर सरकार चला रही है और राजनीति कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिये हमने रामलला के सामने अर्जी पेश की है। तिरंगा यात्रा लेकर राम नगरी में लोगों के बीच जाएंगे और तिरंगा यात्रा जो आगरा से शुरू हुई थी नोयडा चली और आज अयोध्या में है। इसका मकसद है आजादी के 75वी साल में तिरंगे की ओर देखकर तिरंगे के नीचे रहने वाले सरकार बने यह संकल्प लेके चलेंगे।

