अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
मण्डलायुक्त एम0पी0 अग्रवाल ने आयुक्त कार्यालय में विकास प्राथमिकता कार्यक्रम समाज कल्याण व रसद विभाग अयोध्या मण्डल की समीक्षा बैठक की।बैठक में मण्डलायुक्त ने पूर्वदशम् छात्रवृत्ति वितरण कक्षा 9 व 10 अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति, पूर्वदशम् छात्रवृत्ति वितरण कक्षा-9 व 10 सामान्य जाति छात्रवृत्ति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति सामान्य जाति छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अनुसूचित जाति के निर्धन परिवारों के पुत्रियों की शादी योजना, सामान्य जाति के निर्धन परिवारों के पुत्रियों की शादी योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के व्यक्तियों की आर्थिक सहायता योजना, राष्ट्रीय सामाजिक कार्यक्रम (राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना), राष्ट्रीय वृद्वावस्था पेंशन योजना, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों से सम्बंधित सूचना, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास सम्बंधी सूचना व विभाग द्वारा संचालित वृद्वा आश्रमों का अनुश्रवण योजना की समीक्षा की गयी। मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के वित्तीय वर्ष 2021-22 में मण्डल में कुल 1125 लक्ष्य के सापेक्ष कुल 827 विवाहित जोड़ों की शादी करायी गयी, जिसमें मण्डल के सभी जनपदों को 225 का लक्ष्य दिया गया था। अनुसूचित जाति के निर्धन परिवारों के पुत्रियों की शादी योजना में मण्डल में कुल 662 लाभार्थियों तथा सामान्य जाति के 358 पुत्रियों की शादी योजना में सम्मिलित किया गया। कन्या सुमंगला योजना में कुल 90,700 लाभार्थियों ने आवेदन किये जिसमें पात्र लाभार्थियों के आवेदन मात्र 78605 है। जिसमें मण्डलायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को योजना में और तेजी लाने के निर्देश दिये है। बचपन डे केयर सेंटर के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं से ग्रसित दिव्यांग बच्चों को प्री-स्कूल रेडिनेस के लिए तैयार करने हेतु बचपन डे केयर सेंटर का संचालन वित्तीय वर्ष 2018-19 से किया जा रहा है। जनपद अयोध्या में संचालित बचपन डे केयर सेंटर की प्रशिक्षण क्षमता अधिकतम 60 बच्चों की है। इन केन्द्रों पर दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित एवं मानसिक मंदित के विशेष विशेषज्ञ शिक्षक बच्चों को निर्धारित तकनीक के मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित करते है।दिव्यांग पेंशन योजना में मण्डल में कुल लाभार्थी 73263 है।जिस पर मण्डलायुक्त ने अधिकारियों के साथ चर्चा किया। मण्डलायुक्त ने एक अन्य बैठक खाद्य तथा रसद विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिसमें प्रचलित राशन कार्डो के सापेक्ष मुखिया में आधार सीडिंग की स्थिति, प्रचलित राशन कार्डो के सापेक्ष कुल सदस्यों में आधार सीडिंग की स्थिति, राशन कार्ड, जिनमें परिवार के एक भी सदस्य का आधार उपलब्ध नही है, जनपदों में प्रचलित राशन कार्डो के सापेक्ष आधार प्रमाणीकरण एवं प्राॅक्सी विधि के माध्यम से माह अगस्त 2021 में खाद्यान्न वितरण की की स्थिति (नियमित), जनपदों में प्रचलित राशन कार्डो के सापेक्ष आधार प्रमाणीकरण एवं प्राॅक्सी विधि के माध्यम से माह अगस्त 2021 में खाद्यान्न वितरण की की स्थिति (पीएमजीकेएवाई), आवंटित उचित दर दुकानों के सापेक्ष कार्यरत/निलम्बित दुकानों का विवरण, आवंटित उचित दर दुकानों के सापेक्ष कार्यरत/निरस्त दुकानों का विवरण, महाविधवक्ता उ0प्र0 की वेबसाइड पर मण्डल/जनपद स्तर पर प्रदर्शित हो रहे वादों की स्थिति, माह-जनवरी 2012 से माह-अगस्त 2021 तक न्याय विभाग के प्रारूप पर खाद्य विभाग से सम्बंधित प्रति शपथ पत्र दाखिल करने हेतु लम्बित वादों की स्थिति, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन संदर्भो के निस्तारण की स्थिति (प्रथम स्तर), मुख्यमंत्री हेल्प लाइन संदर्भो के निस्तारण की स्थिति (द्वितीय स्तर), आनलाइन संदर्भो के निस्तारण की स्थिति की सम्बंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मण्डल के जनपद अयोध्या में कुल पात्रता राशन कार्डो की 432595 संख्या है जिसमें मुखिया में आधार फीडिंग की संख्या 432243 है। इसी तरह जनपद अम्बेडकरनगर में 352519 के सापेक्ष 351870, जनपद अमेठी में 352519 के सापेक्ष 351870, जनपद बाराबंकी में 647271 के सापेक्ष 644684, जनपद सुल्तानपुर में 443969 के सापेक्ष 443285 मुखिया में आधार फीड हुये है। इस तरह मण्डल में कुल 2275991 के सापेक्ष 2271541 मुखिया में आधार फीड किये गये है। मण्डलायुक्त ने आवंटित उचित दर दुकानों के सापेक्ष कार्यरत/निलम्बित मण्डल में कुल 5388 दुकानें है जिसमें दो माह से 30 दुकानों को निलम्बित किया गया है।इसी तरह मण्डलायुक्त ने गेहूं खरीद वर्ष 2021-22 में जनपदवार गेहूं खरीद प्रगति, गेहूं खरीद वर्ष 2021-22 में जनपदवार खाद्य विभाग बिलिंग प्रगति, आगामी धान खरीद वर्ष 2021-22 में समय सारिणी पर तैयारी की कार्यवाही, आगामी धान खरीद वर्ष 2021-22 में कृषक पंजीकरण, आगामी धान खरीद वर्ष 2021-22 में नामित अधिकारी, धान खरीद वर्ष 2021-22 में धान उत्पादकता का सर्वेक्षण व आंकलन, धान खरीद वर्ष 2021-22 में प्रस्तावित क्रय केन्द्रों की संख्या, धान खरीद वर्ष 2020-21 में जनपदवार धान खरीद प्रगति, धान खरीद वर्ष 2020-21 में जनपदवार धान खरीद बिलिंग प्रगति, धान खरीद वर्ष 2020-21 में जनपदवार अवशेष सीएमआर की स्थिति, वसूली एवं कार्यवाही, धान खरीद वर्ष 2020-21 में एजेंसीवार अवशेष सीएमआर की स्थिति, वसूली एवं कार्यवाही तथा एनएफएसए/पीएमजीकेएवाई योजना में खाद्यान्न उठान के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीद वर्ष 2021-22 हेतु मण्डल में नामित अधिकारियों को लगाया है जिसमें अयोध्या में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मो.9454417612, अम्बेडकरनगर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मो.9454417610, सुल्तानपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मो.9454416176, बाराबंकी में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मो.9454417611 व जनपद अमेठी में अपराध जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मो.9454418892 को नामित अधिकारी बनाया गया है। बैठक में मण्डल के सम्बंधित अधिकारियों के अलावा संयुक्त विकास आयुक्त उपस्थित रहे।

