दीप यज्ञ के साथ होगा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का समापन समारोह
बेंगलुरु (प्रत्यूष पाण्डेय)।
भोगनहल्ली(पनथुर) क्षेत्र में श्री हनुमान-गणेश मंदिर पर गत एक माह से चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का समापन दीप यज्ञ के साथ 10 जून की शाम को होगा। गायत्री परिवार के कथा व्यास आचार्य बैजनाथ द्वारा गत 10 मई से यहां पर श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा की जा रही है। इस अवसर पर आयोजित गायत्री महायज्ञ में विविध संस्कार भी संपन्न कराए जा चुके हैं।
यह जानकारी देते हुए श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक योगेंद्र अग्रहरि ने बताया कि 10 जून 2025, मंगलवार शाम
श्रीमद्भागवत महापुराण कथा समापन समारोह:शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे तक होगा।
दीप यज्ञ:शाम 7:30 बजे से 8:00 बजे तक संपन्न होगा। तत्पश्चात आयोजक का आभार:शाम 8:00 बजे से 8:15 बजे तक और. कथा वाचक आचार्य बैजनाथ (गायत्री परिवार) का विदाई समारोह: शाम 8:15 बजे से 9:00 बजे तक संपन्न होगा।

