दुखद समाचार: समाजसेवी देवेश चौहान का मार्ग दुर्घटना में निधन: शोक की लहर

दुखद समाचार: समाजसेवी देवेश चौहान का मार्ग दुर्घटना में निधन: शोक की लहर

बरेली । समाज सेवा में अग्रणी देवेश चौहान निवासी ग्राम अंगुरी रामगंगा का कल रात्रि एक मार्ग दुर्घटना में निधन हो गया उनकी उम्र लगभग 30 वर्ष की थी उनका गत वर्ष ही विवाह हुआ था । उनके पिता सुधीर कुमार सिंह दैनिक जागरण बरेली में वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।
देवेश के निधन पर भगवा परिषद,भगवा सेवा समिति,नाथ नगरी कांवर सेवा समिति,सदभाव समाज सेवा समिति परिवार,राष्ट्र जागरण युवा संगठन सहित विभिन्न संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है । उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *