देर रात तक अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे सीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार बानियान
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या।सीएमओ डॉ सुशील कुमार बानियान में रात्रि 9.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोहावल एवं रूदौली का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण में रात्रि में आकस्मिक सेवाओं, ,प्रसव कक्ष, ऑपरेशन कक्ष,जनरल वार्ड, जेएसवाई वार्ड, हीट वेव बचाव हेतु कोल्ड रूम, कोल्ड चेन प्वाइंट, औषधीय स्टोर रूम,बीपी एचयू यूनिट को गहनता से देखा साथ जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप केंद्रों पर फ़्लैश लाइट, इमरजेंसी लाइट एवं फैंस को भारत केयर एनजीओ के अधिकारी रजत सिंह ने लगवाने की बात कही।जिससे लोगों को रात्रि ने चिकित्सालयों में आने पर किसी प्रकार की प्रकाश से संबंधित कोई असुविधा न हो।निरीक्षण में *डिप्टी सीएमओ डॉ वी पी त्रिपाठी, डीपीएम राम प्रकाश पटेल, डीसीपीएम अमित कुमार* आदि एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

