द गुड शेपर्ड चर्च इन इंडिया के तत्वाधान में क्रिस्टफीस्टा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

कानपुर द गुड शेपर्ड चर्च इन इंडिया के तत्वाधान में क्रिसमस पर्व से पूर्व Christfiesta नामक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 14-12 (बुधवार) को लाजपत भवन, मोतीझील में सायं 5.30 बजे से आयोजित किया गया। जिसमे बिशप पंकज राज मलिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और प्रभु येशु मसीह के जन्म की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम का आरंभ पैराडाइस एंजेल बैंड द्वारा धरनी में देखो पैदा हुआ है गीत के द्वारा हुआ। गुड शेपर्ड एजुकेशन सेंटर व आशा नेशनल इंग्लिश स्कूल के बच्चों के दवारा येशु मसीह के जन्म की सुन्दर झांकी व नाटिका और सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। पैराडाइस एंजेल बैंड के द्वारा ‘ओहो मसीहा आया Merry Christmas to you’ आदि गीत गाकर प्रभु की महिमा की गई। बिशप पंकज राज मालिक ने अपने सन्देश में बताया की समस्त मानव जाति के उद्धार के लिए ही प्रभु येशु मसीह ने इस संसार में जन्म लिया। सेंटा क्लास ने आकर सबको उपहार दिए।कार्यक्रम के उपरांत सभी भक्तजनों के लिए भोजन की भी व्यवस्था थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहन अनुपमा मलिक, सागर मैसी, श्रेयराज, सौरभ, अनुराज मलिक,आदित्य मसीह राज, अमन, रिक्की, एल्विन, गुड्डू, निखिल, मनीष लॉरेंस, संजय पार्कर, पास्टर मनोज, पास्टर निशित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *