नाबालिक युवती से छेड़छाड़ पर आरोपी के खिलाफ पास्को के तहत मुकदमा दर्ज

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
जिले के थाना पूराकलंदर क्षेत्र में एक गाँव मे सूत्र के मुताबिक मंगलवार को दोपहर एक नाबालिक युवती से छेड़छाड़ की गयी।जिसकी शिकायत युवती ने थाना पूराकलंदर पर लिखित तहरीर देकर किया।जिस पर पूराकलंदर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।वही पूराकलंदर थाना क्षेत्र में पीडित द्वारा दिये गये तहरीर के मुताबिक एक गांव में मंगलवार की दोपहर एक नाबालिक युवती से दो दबंगो ने वीडियो बना कर  अश्लील हरकत की।जिस पर पूराकलंदर पुलिस ने दो दबंग आरोपी युवक अंजुम पुत्र संतराम कोरी एवम सोनी कोरी पुत्र नन्हूं कोरी निवासी गोपालपुर पूराकलंदर के खिलाफ 354(ग)506.7/8 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।इस संबंध मे थाना प्रभारी पूराकलंदर विजय सेन ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *