जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद की बैठक सम्पन्न

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद की बैठक कलेक्टेट सभागार में सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बैठक के दौरान जिले में स्थापित समस्त औद्योगिक, वाणिज्यिक, अवसंरचनात्मक, आर0ओ0 प्लांट, धुलाई सेंटर इत्यादि इकाईयों को वेब पोर्टल www.upgwdonline.gov.in  पर पंजीकरण एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही औद्योगिक एवं वाणिज्य आदि इकाईयों को भूजल दोहन का 50 प्रतिशत तक रिचार्ज तालाबों अथवा रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी कार एवं बाइक धुलाई सेंटर, समस्त आर0ओ0 प्लांट जो बिना भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद की अनुमति लिये बिना अवैध रूप से भूजल का दोहन कर रहे है उन पर भूजल प्रबन्धन एवं विनियम 19 के उल्लंघन करने पर विधिक एवं नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  अनिता यादव, भूजल विशेषज्ञ  सपना सिंह, सहायक अभियन्ता भूजल विश्वजीत सिंह एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *