नेशनल अर्थ साइंस ओलम्पियाड -2026 (N. E. S. O.) एन. ई. एस. ओ. में नामांकन 7 जनवरी तक
ब्यूरो चीफ लखनऊ
लखनऊ:स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मन्त्रालय भारत सरकार शास्त्री भवन नई दिल्ली के निर्देश के अनुपालन में अपर राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा लखनऊ मण्डल के माध्यमिक विद्यालयों से नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड (एन ई एस ओ) में अधिक से अधिक छात्र छात्राओं के नामांकन कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं
नामांकन हेतु पात्रता
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड में कक्षा 9,कक्षा 10,कक्षा 11 या कक्षा 12 में अध्ययनरत (अगस्त 2026 तक) सभी छात्र छात्रा पात्र होंगे जिनकी आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष से अधिक न हो,
अन्तिम तिथि
नामांकन की अन्तिम तिथि 7 जनवरी 2026 है
* डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि प्राप्त निर्देश के अनुसार नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड के राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा 24 जनवरी 2026 शनिवार की प्रातः 10:30 बजे होगी जिसकी अवधि 90 मिनट की होगी
* डॉ दिनेश कुमार ने बताया अपर राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा प्राप्त निर्देश को संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय से भी लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों लखनऊ,हरदोई,सीतापुर,लखीमपुर खीरी, उन्नाव,रायबरेली जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों को अधिक से अधिक पात्र छात्र छात्राओं के नामांकन हेतु अग्रसारित कर दिया गया है
ये छात्र छात्रा नहीं कर सकते नामांकन
* डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि वे छात्र जो पूर्ववत अंतरराष्ट्रीय अर्थ साइन्स ओलम्पियाड (आई ई एस ओ) में पदक विजेता हो चुके हों या प्रतिभाग कर चुके हों वो पुनः नामांकन के पात्र नहीं होंगे
* नामांकन करते समय छात्र छात्रा किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत नहीं होना चाहिए
* नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड 2026 में चयनितों के लिए प्राप्त अवसर
* डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड में चयनितों को मई/जून 2026 में तीन सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी ,शिविर के अन्त में नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड द्वारा एक परीक्षा आयोजित की जाएगी
* परीक्षा से चयनित विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अर्थ साइन्स ओलम्पियाड-2026 में प्रतिभाग का अवसर प्राप्त होगा जिसकी तिथि आयोजक देश इटली द्वारा घोषित की जाएगी
पंजीकरण में सहायता हेतु सम्पर्क सूत्र
विद्यार्थियों के पंजीकरण हेतु किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु निम्नलिखित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है
1- डॉ जगवीर सिंह,वैज्ञानिक -जी/ सलाहकार दूरभाष नम्बर 9668105010 /011-24669536
2-डॉ मिथला वर्मा, वैज्ञानिक -ई दूरभाष नम्बर 011-24669516
● नेशनल अर्थ साइन्स ओलम्पियाड 2026 की विस्तृत जानकारी वेबसाइट
https://gsi.manageexam.com/
पर उपलब्ध है

