गोमतीनगर जन जनकल्याण महासमिति ने शुद्ध पेयजल के आपूर्ति हेतु किया मांग
ब्यूरो चीफ लखनऊ
लखनऊ:गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति ने इंदौर में दूषित पेयजल आपूर्ति से होने वाली जनहानि के दृष्टिगत लखनऊ में विशेषकर गोमतीनगर एवं पुराने लखनऊ में आपूर्ति की जाने वाले पेयजल में मानक के अनुरूप क्लोरीन मिश्रण करने,वाटर एवं सीवर लाइनों के लीकेज तुरंत ठीक करने, जलापूर्ति टैंको की नियमित सफाई,पुरानी वाटर एवं सीवर लाइनों को बदलने एवं वाटर एवं सीवर लाइनों का मिश्रण रोकने हेतु रक्षा मंत्री, भारत सरकार राजनाथ सिंह जी को पत्र प्रेषित किया है।
रक्षा मंत्री के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने सामाजिक सरोकार से संबंधित इस विषय की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं मंडलायुक्त को पत्र प्रेषित करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश देने एवं सतत निगरानी रखने का अनुरोध किया है।

