नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और हाईटेक तथा मजबूत करते हुए पांच नई अस्थाई पुलिस चौकियां की गई स्थापित

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और हाईटेक तथा मजबूत किया गया है। लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर आसपास के क्षेत्रों में 5 नई अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं और 7 अतिरिक्त पीसीआर/पीआरवी वाहन तैनात किए गए हैं।
नई चौकियां एयरपोर्ट के आंतरिक और बाहरी दोनों क्षेत्रों में बनाई गई हैं, जिससे निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके। वहीं, तैनात किए गए आधुनिक पीसीआर वाहन प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *