ब्यूरो /चीफ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिले में इलेक्ट्रिक वाहनो (ईवी) को बढ़ावा देने और बहु मंजिला इमारतों में लिफ्ट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिफ्ट एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन न करने वाली हाउसिंग सोसाइटियों और संस्थाओं पर अब बड़ी कार्यवाही होगी, गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ये निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा है कि लिफ्ट का पंजीकरण नहीं करने वाली सभी सोसाइटियों और संस्थानो पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, दुर्घटना रोकने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कार्यवाही 15 मई के बाद शुरू कर दी जाएगी |

