ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद ने भूजल दोहन मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 61 बहु मंजिला सोसाइटियों को नोटिस जारी किया क्योंकि यहां जल आपूर्ति की उचित व्यवस्था न होने के कारण इन सोसाइटी में भूजल का उपयोग किया जाता है और उन लोगों की जल आपूर्ति भूजल दोहन पर टिकी हुई | सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन में इस विषय पर बैठक की गई, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी के लोगों की तरफ से यह शिकायत आई थी, जिसके कारण नोटिस जारी किए गए,नगर निगम को एक पत्र भी जारी किया गया जिसमें पेयजल आपूर्ति की स्पष्ट स्थिति और किन-किन सोसाइटियों में पेयजल लाइन से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है बताना होगा| और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद को भेजना होगा ताकि भूजल दोहन रोका जा सके | इसके अलावा नलकूप पंजीकरण के पांच और एनओसी देने के आवेदन भी स्वीकृत किए गए |

