नोएडा पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक जाम को लेकर लिए कड़े एक्शन, डीसीपी को नोटिस, एसीपी से स्पष्टीकरण मांगा….

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ती हुई ट्रैफिक जाम की समस्याओं और ट्रैफिक अफसरों की गैर जिम्मेदारी को देखते हुए, नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह काफी नाराज है, निर्देशों का पालन न होने के कारण उन्होंने कांस्टेबल से लेकर डीसीपी तक के ऊपर कड़ी कार्यवायी कर डाली| पुलिस कमिश्नर ने शनिवार को एक समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को ट्रैफिक समस्याओं से निपटने के लिए एक्शन प्लान बनाते हुए डायवर्जन प्लान तैयार करने और अधीनस्थों की ड्यूटी लिखित में लगाने के निर्देश दिए, इसके साथ ही साथ उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है| एसीपी पवन कुमार को भी नोटिस जारी किया गया है और स्पष्टीकरण देने को कहा गया, और इसके अलावा इनको सस्पेंड कर विभागीय कार्यवाही करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन, पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा गया है | इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह, सीएसआई सोहन पाल और महक के अलावा चार कांस्टेबल के खिलाफ भी दंडात्मक कार्यवाही की गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *