पत्नी को भागा ले गया साढ़ू, पति ने थाने में की शिकायत

गौराबादशाहपुर जौनपुर।

पत्नी को बहला फुसलाकर कर भगा जाने का आरोप लगाते हुए पति ने बुधवार को थाने में अपने साढ़ू के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। मामला गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मसारी गांव का है। आरोपित साढ़ू स्थानीय थाने के गायत्री नगर डिहियां गांव का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धर्मसारी गांव निवासी धर्मेन्द्र धरिकार का आरोप है कि बीते सोमवार को उसका साढ़ू जो कि डिहिया गांव का है, वह उसके घर अक्सर आता जाता रहता था। रिस्तेदारी होने के चलते वह घर के भीतर भी आने जाने लगा। धीरे धीरे वह मेरी पत्नी को बरगलाने लगा। बीते सोमवार को वह घर पर नहीं था।उसी समय घर पहुंचे साढ़ू राजेश धरिकार, उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर कर अपने साथ कहीं भगा ले गया। शाम को जब वापस अपने घर आया तो दोनों बच्चों ने बताया कि वह मौसा के साथ कहीं गयी है। देर रात तक दोनों वापस नहीं लौटे तो दूसरे दिन गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर दी गई। वहां से तत्काल कोई कार्रवाई न होने पर पत्नी की बरामदगी के लिए खुटहन थाने में भी तहरीर दे दिया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *