सिंगरामऊ। क्षेत्र के नवनिर्मित हाईवे पर बहरा गांव के समीप मंगलवार की सुबह बाइक और पिकअप भिड़ंत में बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बडेरी सुभाष सिंह 48 वर्ष अपनी पत्नी नीलम सिंह 45वर्ष के साथ ढकवा की तरफ से घर जा रहे थे की हाईवे पर बहरा के समीप पहुंचे थे की पीछे से आ रही तेज रफ्तार में आम से लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगो ने किसी तरह बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुट गई दंपत्ति को बदलापुर सीएचससी भेजा गया जहा चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष कमलेश कनौजिया ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। हाईवे पर पलटी पिकअप को हटा दिया गया है आवागमन सुचारू रूप से चालू है।

