पीजीआई पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर लुटेरे / स्नैचर्स को किया गिरफ्तार

पीजीआई पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर लुटेरे / स्नैचर्स को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। एस0बी0 शिरडकर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ, आशीष श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त पूर्वी व सै0 अली अब्बास अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में एवं पंकज कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण में प्र0नि0 बृजेश चन्द्र तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना-पीजीआई के नेतृत्व में उ0नि0 विकास कुमार तिवारी मय हमराह हे0का0 अजय प्रताप सिंह, हे0का0 मृत्युंजय सिंह चंदेल व हे का() रामू यादव, का) दीपक कुमार, का0 अंकुर चौधरी के चौकी वृन्दावन में दिनांक 15.10.2023 को हुई लूट की घटना में वांछित अज्ञात अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे कि कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि घटना करने वालो की तरह दो व्यक्ति उतरठिया रेलवे क्रासिंग पुल के नीचे बाइक लेकर खड़े है इस सूचना पर पुलिस वाले मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुचकर उतरठिया रेलवे क्रासिंग के निचे खड़े दोनों व्यक्तियों को एक बारगी दबिश देकर घेर घार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम शुभम शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला उम्र 22 वर्ष नि0 सतरिक रोड शेखर होटल के पास ग्राम सराय सेख स्थायी पता ग्राम रकवा बेली थाना लहरपुर जनपद सीतापुर तथा दूसरे ने अपना नाम पंकज शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला उम्र करीब 19 वर्ष निवासी सतरिक रोड शेखर होटल के पास ग्राम सराय शेख थाना चिनहट जनपद लखनऊ स्थायी पता ग्राम रकवाबेली थाना लहरपुर जनपद सीतापुर बताये। जिसको उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए डीसीपी ने कहा कि- दिनाक 15-10-2023 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-664/2023 धारा-392 भादवि बनाम दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात से सम्बन्धित अभियुक्तगण 01- शुभम शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला उम्र 22 वर्ष नि0 सतरिक रोड शेखर होटल के पास ग्राम सराय सेख स्थायी पता ग्राम रकवा बेली थाना लहरपुर जनपद सीतापुर, 02- पंकज शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला उम्र करीब 19 वर्ष निवासी सतरिक रोड शेखर होटल के पास ग्राम सराय शेख थाना चिनहट जनपद लखनऊ स्थायी पता ग्राम रक्वाबेली थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को मुखबिर की सूचना पर उतरठिया रेलवे क्रासिंग पुल के निचे से गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछ ताछ करने पर पकड़े गये दोनो व्यक्तियों ने बताया कि हम दोनो ने इससे पहले थाना गोसाईगंज लखनऊ व जनपद बाराबंकी में भी घटना किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *