पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग का प्रयास, गोली मिस होने पर तमंचे की मुठिया से हमला, हालत गंभीर

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग का प्रयास, गोली मिस होने पर तमंचे की मुठिया से हमला, हालत गंभीर

जौनपुर,19 मार्च। यूपी के जौनपुर में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा चौराहे पर गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए गया। बदमाशों ने पहले तमंचे से फायरिंग की, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद हमलावरों ने तमंचे की मुठिया से सिर पर वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
समोदीपुर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर यादव (45)पुत्र उमापति यादव सुबह करीब 10 बजे दुधौरा चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां पहुंचे दो हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। संयोगवश गोली नहीं चली, जिसके बाद आरोपियों ने पास जाकर तमंचे की मुठिया से उनके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। हमले में वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े।
घटना के दौरान उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घायल अवस्था में लक्ष्मी शंकर यादव को परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते प्रमोद यादव और उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।इस संबंध में जानकारी लेने पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है पूरे मामले की छानबीन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *