पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ जोन- पूर्वी/थाना- विभूतिखण्ड में लापरवाही के कारण प्रभारी निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी को किया गया तत्काल प्रभाव से निलंबित

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ जोन- पूर्वी/थाना- विभूतिखण्ड में लापरवाही के कारण प्रभारी निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी को किया गया तत्काल प्रभाव से निलंबित
समाचार संकलन: विनोद कुमार सिंह
घटना का सक्षिप्त विवरणः-

लखनऊ:थाना विभूतिखण्ड पर दिनांक 29/30.08.2025 को साइबर हाइट के सामने अभियुक्तगणों द्वारा द हाइप रुम बार सम्मिट बिल्डिंग के पब्लिक रिलेशन मैनेजर मो. हम्जा खान पुत्र इदरीश खान व रौनक सिंह पुत्र सुनील कुमार सिंह के साथ सम्मिट बिल्डिंग टिकल्ड पिंक क्लब में पार्टी के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा प्राणघातक हमला आदि करने के सम्बन्ध में थाना विभूतिखण्ड पर क्रमशः मु.अ.सं. 0321/2025 धारा 109/115(2)/191(2)/351(3)/352 बीएनएस व मु.अ.सं. 0322/2025 धारा 109/117(1)/191(2)/334(4)/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया है तथा सभी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

उक्त घटना की गंभीरता को संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा लापरवाही पाते हुए प्रभारी निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा उक्त कार्यवाही की पुनरावृत्ति भविष्य में ना हो इसके लिये निम्नलिखित गाइडलाइन्स तय किये गये हैं तथा समस्त बीट उप निरीक्षक को सख्त हिदायत की गयी है कि निम्नलिखित गाइडलाइन्स का शत प्रतिशत का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें

02-सभी बार संचालकों से पुनः अपील की जाती है

1- लाइसेंस की शर्तों व समय सीमा का पूर्णतः पालन करें।

2- बार के अन्दर क्षमता से अधिक व्यक्तियों को प्रवेश न दे।

3- बार में आने वाले व्यक्तियों की सामान्य चेंकिग करा लें कि किसी प्रकार का अस्त्र/शस्त्र लेकर अन्दर प्रवेश की अनुमति न दे।

4- बार के अन्दर व्यवस्था बनाये रखने हेतु पर्याप्त संख्या में बाउंसर की ड्यूटी रखें।

5- यदि बार के अन्दर किसी प्रकार की घटना का अंदेशा होता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

6- बार के बाहर आगन्तुको के वाहनो की पार्किंग के लिए अलग से गार्ड रखेगे जो स्थानीय पुलिस का सहयोग करेंगें।

03-जनता से अपील की जाती है कि

1- जन मानस से अपील की जाती है कि बार में अनाधिकृत रूप से बार में प्रवेश न ले।

2- बार में प्रवेश करने पर आवश्यक शर्तों एवं नियमों को पालन करते हुए शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखेगे।

3- जनता को किसी प्रकार की समस्या होने पर बार संचालक एवं स्थानीय पुलिस को सूचित करेंगे, अपने हाथ में कानून न ले।

4- बार संचालको के द्वारा उपलब्ध कराये गये स्थान पर ही अपने अपने वाहनो को खड़ा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *