अयोध्या की खबरें: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में जनपद कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज
अयोध्या: सोशलमीडिया पर हाईकोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता व भारत सरकार के पूर्व सी जी सी पवन पांडेय को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में जनपद के चर्चित श्री राम जानकी महाविद्यालय राम नगर अमावा सूफी के प्राचार्य अवधेश शुक्ल और उनके गुर्गे अमन शुक्ल पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज* । क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा। अधिवक्ता पवन पांडेय ने महाविद्यालय पर बिना परीक्षा में भाग लिए छात्रों को प्रथम श्रेणी में पास कराने का किया था खुलासा
*****************……..*************
बड़ी खबर अयोध्या।
*युवती की हत्या में नया खुलासा*।
*युवती की हत्या आलोक निषाद ने नहीं प्रेमी राजीव यादव ने की थी।पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार हुआ राजीव यादव।*
दरोगा की रिवाल्वर छीनकर भाग रहा था राजीव यादव। पैर में लगी गोली।जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।घटना अयोध्या जनपद के थाना कैंट क्षेत्र की है।युवती की हत्या 31 अगस्त को की गई थी।प्रारंभिक जांच में संदेह आलोक निषाद पर जताया गया।असल हत्यारा युवती का प्रेमी राजीव यादव निकला।राजीव ने पुलिस को गुमराह करने के लिए युवती के फोन में कॉल फॉरवर्डिंग आलोक निषाद के नंबर पर कर दी थी।कॉल फॉरवर्डिंग की वजह से हर कॉल आलोक के पास जाती रही।पुलिस को बड़ा सुराग तब मिला, जब युवती का मोबाइल घटनास्थल से थोड़ी दूर ईंट के नीचे दबा मिला।फोन ऑन था और जांच में कॉल फॉरवर्डिंग की सच्चाई सामने आई।
राजीव यादव को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की।भागने के प्रयास में राजीव ने एक दरोगा की रिवॉल्वर छीन ली।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।घायल हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूत्रों के मुताबिक युवती की बढ़ती मांगों से राजीव परेशान था।हत्या से पहले राजीव ने युवती से दुष्कर्म किया।हत्या के बाद युवती की सलवार से गला कसकर उसकी जान ली गई।
***************……….*************
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुक्रम में परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में प्रदेश में नो हेलमेट नो फ्यूल का अभियान आज से प्रारंभ किया गया। यह अभियान 30 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा। नो हेलमेट न फ्यूल का उद्देश्य लोगों को अपनी जिंदगी बचाने के लिए हेलमेट की अनिवार्यता को लागू कराना है, जिससे व्यक्ति अपनी जान बचा सके। आज के अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन के साथ एआरटीओ प्रवर्तन डॉक्टर आरपी सिंह तथा यात्री कर अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे। अभियान के तहत बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालकों को जहां एक तरफ जागरूक किया गया वहीं दूसरी तरफ उनके चालान भी किए गए ।अभियान के दौरान बिना हेलमेट के 68 चालान किया गया।

