पुलिस द्वारा निर्दोष बलबंत सेंगर की निर्मिम हत्या करने बाद श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा एवं एकीकृत बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

कानपुर देहात, शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर सरैया निवासी बलबंत सेंगर की एसओजी टीम एवं थाना पुलिस द्वारा निर्मिम हत्या कर दी गई है जिसके बाद श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा एकीकृत बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी कानपुर देहात के माध्यम मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन देते हुये कहा कि हत्यारोपी एसओजी टीम एवं थाना शिवली पुलिस कर्मियों पर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग करते हुये पुलिस अधीक्षक सुनीति जिन्होंने हत्यारोपियों पुलिस कर्मियों को बचाने का प्रयास करने के आरोप में कार्यवाही करने की मांग की है इतना ही नहीं श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं एकीकृत बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में कहा हैकि बलवंत सिंह की बेवा पत्नी को सरकारी नौकरी एवं उसके दोनों मासूम बच्चों को 5-5 लाख रूपया तथा बृद्ध माता एवं पिता को 7-7 लाख रुपया मुआवजा/आर्थिक अनुदान देने की मांग की है, उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के कानपुर देहात जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सेंगर,संजय सिंह सिसोदिया ,आलोक सिंह, संजय सिंह भदौरिया,ज्योति सिंह, इत्यादि मौजूद रहे वहीं एकीकृत बार एसोसिएशन से जिसमें श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह राणा, एकीकृत बार एसोसिएशन की मंत्री श्रीमती ज्योति सिंह राणा, जिला अध्यक्ष कानपुर देहात, श्री लोकेंद्र सिंह सेंगर एडवोकेट ,आलोक सिंह एडवोकेट,संजय भदौरिया आदि अधिवक्ता बंधु मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *