पूर्व मंत्री कुँवर उज्जवल रमण सिंह सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

पूर्व मंत्री कुँवर उज्जवल रमण सिंह सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी, 2-राणा प्रताप मार्ग, लखनऊ के पदाधिकारियों के आगामी 03 वर्षों के लिए निर्वाचन हेतु सोसाइटी के प्रशासन परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशासन परिषद के सदस्य कुँवर उज्जवल रमण सिंह, केशव प्रसाद, राजेश सिंह, प्रताप सिंह, शैलेश कुमार त्रिपाठी, रत्नेश गुप्ता, डा० ओम प्रकाश अग्रवाल, अजय शंकर राय, रण विजय सिंह, गणेश चन्द्र मिश्र, डा. ऊषा चौधरी, मनोज गुप्ता, सुधीर हलवासिया तथा कौशलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त बैठक में अध्यक्ष पद हेतु कुँवर उज्जवल रमण सिंह (पूर्व मंत्री उ०प्र० सरकार), महामंत्री पद हेतु राजेश सिंह, संयुक्त मंत्री पद हेतु प्रताप सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु डा० ओम प्रकाश अग्रवाल सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *