पोषण पंचायत का आयोजन 15 सितम्बर को 

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य  इन्द्रवास सिंह द्वारा दिनांक 15 सितम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे जनपद अयोध्या के विकासखण्ड मिल्कीपुर में विकास खण्ड परिसर में पोषण पंचायत का आयोजन किया जायेगा। माह सितम्बर 2021 में सम्पूर्ण देश/प्रदेश में पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है।  जिसमें बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं पोषण अभियान के अन्तर्गत चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं लाभ दिलाया जाना, सैम/मैम श्रेणी में रह चुके बच्चों के अभिभावकों को कार्यक्रम में उपस्थित कराया जाना, पोषण वाटिका, पौधा रोपण एवं सुपोषण के लिए योग एवं आयुष के महत्व से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दिलाया जाना, स्थानीय खाद्य पदार्थो एवं पौष्टिक भोजन की जन-जागरूकता तथा आवश्यकतानुसार अनुपूरक पुष्टाहार आदि का वितरण, उपस्थित समुदाय में पोषण अभियान से सम्बंधित जागरूकता सामग्री/साहित्य का वितरण एवं कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन, पोषण अभियान को सशक्त करने हेतु प्रभावी उपाय आदि पर समीक्षा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *