प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी हुई तो होगी शख्त कार्यवाही-DYSP सौरभ सामंत

प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी हुई तो होगी शख्त कार्यवाही-DYSP सौरभ सामंत*

ब्यूरो चीफ आलोक कुमार श्रीवास्तव

सुल्तानपुर-बल्दीराय क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत ने ईद उल अजहा बकरीद के पर्व को सदभाव से मनाने की अपील की।सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने और कुर्बानी से संबंधित पोस्ट न डालने की अपील की।
आगामी त्योहार बकरीद के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि हमारे देश में त्योहारों को सदभाव से मनाने की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को मिलजुल मनाकर गौरवशाली परम्परा को कायम रखें अगर किसी प्रकार की समस्या होगी तो उसको प्राथमिकता से समाधान कराया जायेगा सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट न करें अगर किसी तरह की गड़बड़ी पैदा होती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी त्योहार के दौरान कोई ऐसा कार्य न किया जाए जिससे किसी अन्य को कोई परेशानी हो। बकरीद के पर्व पर कोई भी व्यक्ति खुले में कुर्बानी न करे जिससे दूसरों की भावनाएं आहत हो। कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों को जमीन में दफन कर दें, इधर उधर खुले स्थान पर न फेंके प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी कतई न करें। कोई व्यक्ति गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *