प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को मिली प्रथम किस्त

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 90 हजार लाभार्थियों को मिली प्रथम किस्त

जनपद में वितरित हुआ 538 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास का स्वीकृति प्रमाण पत्र

जौनपुर 16 मार्च, 2026 (सू0वि0)- इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से आयोजित माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपये की अनुदान राशि के अंतरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्य, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट सहित अन्य की उपस्थिति में देखा गया तथा मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया।
इस दौरान जनपद में अनवरी बेगम, शकुंतला देवी, प्रेमा देवी, सुधा शर्मा, रीता, हसरत जहां नूरी, राधिका मौर्य सहित कुल 538 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास का स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा किया जा रहा है। यह योजना समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए जनपद में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन मिल सके।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, जितेन्द्र सिंह, सोनी वर्मा, बृजनन्दन स्वरूप, संदीप चौधरी, राहुल प्रजापति, महेन्द्र अग्रहरि सहित डूडा विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी गण और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *