बड़हलगंज थाने का एक अंडर ट्रेनिंग गालीबाज दरोगा के कारनामों से क्षेत्र में कांपते हैं फरियादी: हटाने की माँग

बड़हलगंज थाने का एक अंडर ट्रेनिंग गालीबाज दरोगा के कारनामों से क्षेत्र में कांपते हैं फरियादी: हटाने की माँग

गालीबाज दरोगा च्यूइंगम,सिगरेट का है शौकीन,ईयर फोन लगा बिना हेलमेट दौड़ाता है अपनी बुलेट*
ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी

गोरखपुर:गोला। बड़हलगंज थाने का एक अंडर ट्रेनिंग गालीबाज दरोगा की क्षेत्र में काफी चर्चा है। लोगों का कहना है कि शरीर पर खाकी का नशा,कंधे पर सितारों का नशा, दिमाग में अल्कोहल का नशा और साथ में अपनी जाति के सरकार का नशा व्यक्ति को सातवें आसमान पर पहुंचा देती है। फरियादियों के साथ गाली गलौज पुलिस के ‘रक्षक’ स्वरूप पर गंभीर सवालिया निशान लगाता है,बड़हलगंज थाने में तैनात एक अंडर ट्रेनिंग दरोगा का वर्दी का घमंड अब उसके सिर पर चढ़कर बोल रहा है। बिना हेलमेट लगाए अपनी बुलेट पर च्यूइंगम चबाते कान में ईयर फोन लगाए बेपरवाह फर्राटा भरता है। बात बात पर गालियां बकने वाला यह दरोगा सिगरेट का काफी शौकीन है। कई और भी शौक पाला है। पब्लिक की मानें तो यह गालियों और विभिन्न प्रकार के शौक की ट्रेनिंग इस थाने पर ले रहा है जो इसके भविष्य को नियंत्रित करेगा। फरियादियों के साथ गाली बकते हुए अपने सीनियर्स को भी कुछ न कुछ कहता रहता है।अब तो आलम यह है कि इसके नाम से ही फरियादी घबड़ा जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *