फर्जी एनआईए जांच एजेंसी का दरोगा गिरफ्तार,भेजा गया जेल :लोगों को बेवकूफ बनाकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठता था पैसा
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या(नगर कोतवाली)-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एवं पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन वह क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा स्थानीय पर वादी मुकदमा सूरज शर्मा पुत्र स्वर्गीय रामसागर शर्मा निवासी ग्राम कोतवालपुर पोस्ट अमोढ़ा थाना छावनी जनपद बस्ती की तहरीर सूचना पर दिनांक 30/10/25 को पंजीकृत मु.अ.स. 612/2025 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2) बीएनएस में दिनांक 31/10/2025 को समय 6:00 बजे हाईवे के निकट वर्मा ढाबा के पास से वांछित अभियुक्त सिद्धार्थ निषाद पुत्र विजय निषाद उम्र करीब 34 वर्ष निवासी बरहज थाना पटेल नगर जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार सुधा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधि कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जय किशोर अवस्थी प्रभारी चौकी नवीन मंडी , उप निरीक्षक अखिलेश तिवारी मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह व आरक्षी रामप्रवेश यादव चौकी नवीन मंडी थाना कोतवाली नगर अयोध्या मौजूद रहे।

