बालाजी टेलीफिल्म्स के बढ़ते कदम……, टैलेंट मैनेजमेंट की दुनिया में ‘हुनर’ के साथ एकता कपूर ने ली एंट्री……!
एकता कपूर के द्वारा संचालित बालाजी टेलीफिल्म्स बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन के मशहूर एक्टर्स और क्रिएटर्स को एक साथ एक मंच पर खड़ा करने के उद्वेश्य से अपने नए वेंचर के बारे में अपना विजन को सामने रखते हुए ‘हुनर’ को लॉन्च करने की घोषणा की है।’हुनर’ एक नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी है, जो कलाकारों को निखारने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कहानी कहने व परफॉर्म करने के कल्चर को मजबूत करने के लिए समर्पित है। यह उन्हें एक ऐसा प्लेटफॉर्म देगा जो न केवल उनके आर्टिस्टिक ग्रोथ में मदद करेगा, बल्कि उन्हें अच्छे मौके दिलाने में भी साथ देगा। टैलेंट को तराशने और यादगार कहानियाँ बनाने की बालाजी की पुरानी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, इस पहल को कलाकारों को सही गाइडेंस, बेहतर रिप्रेजेंटेशन और एक ऐसा माहौल देने के लिए डिज़ाइन किया गया है जहाँ क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिल सके। इस शानदार लॉन्च का जश्न मनाने के लिए, मुंबई स्थित फेयरमोंट होटल में एक एक्सक्लूसिव ‘हुनर लॉन्च पार्टी’ आयोजित की जाएगी। इस ग्लैमरस शाम में बॉलीवुड और टेलीविजन के दिग्गज सितारे, इंडस्ट्री लीडर्स, क्रिएटर्स और मीडिया जगत के लोग शामिल होंगे, जो कंपनी की इस भव्य शुरुआत के गवाह बनेंगे।
एकता कपूर हमेशा से नए टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को आज के दौर में कई मशहूर चेहरे दिए हैं और ‘हुनर’ के साथ वह अपने इसी विजन को और विस्तार दे रही हैं। ‘हुनर’ के जरिए बालाजी टेलीफिल्म्स एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी पकड़ और मज़बूत कर रहा है, जो कहानी कहने के अपने जुनून के साथ-साथ कलाकारों के बढ़ने, जुड़ने और चमकने के लिए एक खास जगह तैयार कर रहा है। ‘हुनर’ की विस्तृत चर्चा करते हुए एकता कपूर कहती हैं- “बालाजी में हमारा हमेशा से यह मानना रहा है कि टैलेंट तभी निखरता है जब उसे सही माहौल और प्रोत्साहन मिले। ‘हुनर’ के जरिए हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं जहाँ कलाकारों को न सिर्फ रिप्रेजेंट किया जाए, बल्कि उन्हें सही मायनों में समझा भी जाए। हमारा मकसद उन्हें सोच-समझकर गाइडेंस देना, उनकी खूबियों के हिसाब से मौके तलाशने में मदद करना और लंबे समय तक उनके विकास में साथ देना है। यह एक ऐसा सफर बनाने के बारे में है जहाँ टैलेंट को आगे बढ़ने, एक्सपेरिमेंट करने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने का मौका मिले।”
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

