बाल निकुंज में “कारगिल विजय दिवस” पर देशभक्ति गीतों से सजी महफिल पुरस्कृत हुए विजेता
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी अलीगंज लखनऊ स्थित शिव सहाय जी सभागार में आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को , कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीतों पर आधारित अंतर्शाखीय “गायन प्रतियोगिता” एवं “भाषण प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार (आई पी एस) पूर्व डी जी पी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र एवं अन्य सभी को सांत्वना पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों में बाल निकुंज स्कूल एंड कॉलेजज की पांचो शाखाओं से प्राइमरी और जूनियर सेक्शन से 10-10 बच्चों की एक-एक कुल 10 गायन कला टीमों ने एक से बढ़कर एक वीर रस से सरोवोर देशभक्त संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया और कारगिल विजय को स्मरण करते हुए सभी को देशभक्ति मय कर दिया।
विजेताओं में प्राइमरी ग्रुप की गायन प्रतियोगिता में बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल को प्रथम, बाल निकुंज विद्यालय अलीगंज को द्वितीय, बाल निकुंज इंटर कॉलेज बॉयज विंग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ तथा जूनियर ग्रुप की संगीत प्रतियोगिता में पलटन शाखा को प्रथम बेलीगारद शाखा को द्वितीय एवं बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में लोक कला संग्रहालय लखनऊ संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में “कारगिल विजय” विषय पर “भाषण प्रतियोगिता” कराई गई । जिसमें बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पलटन शाखा की ‘रिया यादव’ को प्रथम स्थान, बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग की ‘हिदा फातिमा’ को द्वितीय स्थान एवं बाल निकुंज इंटर कॉलेज बॉयज विंग के ‘देवांश गुप्ता’ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । लोक कला संग्रहालय के प्रभारी डॉ कृष्ण ओम सिंह एवं वीथिका सहायक छाया यादव द्वारा प्रथम, द्वितीय तृतीय विजेताओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र व अन्य सभी को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल , सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य , इंचार्जेस एवं शिक्षक समूह उपस्थित रहा।

