बीकापुर विधायक ने पशु चिकित्सा शिविर मेला का फीता काट कर किया शुभारंभ
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।जिले के तहसील बीकापुर मे ग्राम पलिया गोवा, विकास खण्ड-मसौधा, तहसील बीकापुर प० दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा शिविर मेला का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बीकापुर डॉ अमित सिंह चौहान ने किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने गौ पूजन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए समस्त स्टालों का निरीक्षण किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेक कुमार शुक्ल करते हुए पशुपालन विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय लाइवस्टॉक मिशन की योजनाओं, पशुधन बीमा, कुक्कुट विकास नीति, चारा विकास, टीकाकरण, मोबाइल वेटरनरी यूनिट के साथ विभाग, राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान योजना आदि के बारे में जानकारी दिया।वही पशुधन से आय बढ़ाने के संबंध में आवश्यक जानकारी दिया।इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. इन्द्रदेव माहर ने कहा कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, निराश्रित गो संरक्षण के कुक्कुट विकास नीति नन्द बाबा दुग्ध मिशन आदि योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पशुपालकों से योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील किया।इसके साथ ही पशुपालन में महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य एवं उससे उत्पन्न स्वरोजगार की सराहना की, पशुपालकों से पशुपालन में नवोन्वेषी तकनीकी अपनाने के साथ-साथ प्रगतिशील एवं सफल पशुपालकों से उनके अनुभवों को साझा करने की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आए डॉ अमित सिंह चौहान विधायक बीकापुर ने पशुपालन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहाना करते हुए पशुपालकों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जागरूक किया।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन स्वरोजगार का एक मुख्य साधन है।पशु स्वास्थ्य के संबंध में बोलते हुए विधायक ने कहा कि स्वस्थ पशु ही अच्छा उत्पादन दे सकता है,अतः आरोग्य मेले के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक दवाएं प्राप्त कर अधिक से अधिक पशुपालक लाभान्वित हो, इसके साथ ही पशुपालकों को पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं यथा माननीय मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, राष्ट्रीय पशुधन योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की बात कही।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कुमारगंज अयोध्या के प्रोफेशर डॉ. सत्यव्रत सिंह ने पशु औषधि, डॉ सोनू जायसवाल ने शल्य चिकित्सा एवं डॉ. सचिन गौतम ने पशु पोषण से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दिया।पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ. विवेक शुक्ल ने संक्रामक बीमारियों से बचाव एवं डॉ. संतोष यादव ने पशु चिकित्सा में अल्ट्रासोनोग्राफी का उपयोग कर चिकित्सा सेवा प्रदान की।पशुपालन निदेशालय लखनऊ से आये नोडल अधिकारी अपर निदेशक गोदान डॉ प्रमोद कुमार ने पशुपालकों को पशुपालन प्रबंधन से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दिया।कार्यक्रम को अपर निदेशक पशुपालन अयोध्या मंडल अयोध्या डॉ अरविंद कुमार वैश्य ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।लोक गायिका द्वारा द्वारा लोक गायन के माध्यम से पशुपालन की विभिन्न योजनाओं की प्रस्तुति की गयी।पशु आरोग्य मेले में 3705-बड़े पशु, 5220-छोटे पशु को स्वास्थ्य परामर्श तथा उपचार प्रदान किया गया। जिसमे से 2630 पशुओं की सामान्य चिकित्सा में 3485-पशुओं को कृमि नाशक दवापान, 480 पशुओं की बाँझपन चिकित्सा, 48 पशुओं का बंध्याकरण, 94 पशुओं की शल्य चिकित्सा एवम् 12 पशुओं में अल्ट्रासोनोग्राफी परीक्षण किया गया।कार्यक्रम के अंत में अपर निदेशक ग्रेड-2, पशुपालन विभाग अयोध्या मण्डल डॉ० अरविंद कुमार वैश्य ने आए हुए समस्त जन प्रतिनिधियों व लोगों के प्रधान आभार जताया।

