बीबीएयू के डीएमसीजे हॉल को दादा साहेब फाल्के सभागार के नाम रखने की माँग

बीबीएयू के डीएमसीजे हॉल को दादा साहेब फाल्के सभागार के नाम रखने की माँग

लखनऊ। बीबीएयू के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने विवि में संचालित जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग हॉल का नाम भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के सभागार नाम रखने की माँग की है।बुधवार को छात्रों ने कुलसचिव और कुलपति को पत्र लिखा है।छात्र वेद प्रकाश ने बताया कि जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के सभागार का नाम भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के के नाम रखने की माँग की गयी है। विभाग में फ़िल्म एवं थिएटर पाठ्यक्रम भी संचालित है। ऐसे में सभागार का नामकरण दादा साहेब के नाम करना एक सराहनीय कदम होगा। छात्र वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि हम सभी छात्र सभागार को बेहतरीन बनाने का प्रयास कर रहे है। जल्द ही इस सभागार में फ़िल्म से जुड़ी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। विवि प्रशासन को भी जल्द सभागार को नामकरण दादा साहेब नाम कर देना चाहिए।श्रुति सिंह, रेणुका,वैष्णवी, आयुष, वितुल, रानू कुमार, संदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *