बूथ सशक्तिकरण, डाटा प्रबन्धन और सहकारिता को लेकर बैठक सम्पन्न

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की बूथ सशक्तिकरण और डाटा प्रबन्धन कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
बैठक मे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि संतोष पटेल एवं विशिष्ट अतिथि राकेश त्रिवेदी और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलत कर किया। उसके उपरांत बन्दे मातरम गान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि संतोष पटेल ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व में महाशक्ति बनकर उभर रहा है। देश में मोदी और प्रदेश में योगी ने गरीब, किसान और मजदूरों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। प्रदेश में योगी सरकार से पहले गुंडाराज कायम था, जिसको अब खत्म किया गया है। माफियाओं को जेल पहुंचाकर उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई हो रही है। कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी को आत्मसात करना होगा तभी हम संगठन के हित में चिंतन कर सकते हैं और यही चिंतन के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

विशिष्ट अतिथि राकेश त्रिवेदी ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है। उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भाजपा ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव मे संगठन और कार्यकर्ताओं के लक्ष्य प्रयास से एक बार पुन: पूर्ण बहूमत की सरकार बनी है। और आप लोगो के सहयोग से आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगे।

जिला कार्यसमिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि सतत कानून व्यवस्था की बात हो अपराधमुक्त प्रदेश की बात हो एक जिला एक उत्पाद की बात हो इसको लेकर इन्वेस्टर्स का कार्यक्रम मोदी जी के प्रेरणा से हर जिले मे हो रहा है, जिससे रोजगार बढेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव मे एक बार पुनः देश मे भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा।

उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सन्तोष सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया, जिला मंत्री रवींद्र सिंह राजू दादा, राज पटेल, अवधेश यादव, विजय लक्ष्मी साहू, ओमप्रकाश सिंह, जिला प्रवासी अम्बरीष धर द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख सुनील यादव मम्मन, विनय सिंह, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, सिंद्धार्थ राय, रोहन सिंह, विनीत शुक्ला, अजय सरोज, विधानसभा संयोजक गण जितेन्द्र सिंह, हरसू पाठक, राजकुमार जायसवाल, पंकज सिंह, मण्डल अध्यक्ष गण विनोद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *