कनाडा के अधिकारियों ने ब्रैम्पटन शहर में हाल ही में अनावरण किए गए ‘श्री भगवद गीता’ नामक पार्क में किसी भी तोड़फोड़ से इनकार किया है। अधिकारियों ने कहा कि लोगों के समझने में भूल हुई जिससे तोड़फोड़ की अफवाह फैली। अधिकारियों ने कहा कि लोगों ने जल्दबाजी में सूचना फैलाई। हालांकि जांच के बाद सच्चाई सामने आ गई है। क्षेत्रीय पुलिस ने भी कहा कि पार्क में किसी भी तरह के तोड़फोड़ का कोई सबूत नहीं था।
साइनबोर्ड तोड़ने की बात अफवाह
अधिकारियों ने कहा कि श्री भगवत गीता पार्क (Shri Bhagvad Gita Park) में स्थाई साइनबोर्ड अभी तैयार ही नहीं हुआ है। पार्क में किसी तरह की तोड़फोड़ का कोई निशान नहीं मिला है। जांच हमें पता चला कि रिपोर्ट किए गए रिक्त चिन्ह को बिल्डर द्वारा प्लेसहोल्डर के रूप में तब तक स्थापित किया गया था जब तक कि स्थाई साइनबोर्ड तैयार नहीं हो जाता।
तोड़फोड़ की सूचना के बाद भारतीय उच्चायोग ने मामले पर चिंता व्यक्त की थी
तोड़फोड़ की सूचना के बाद कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने मामले पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा था कि हम ब्रैम्पटन में श्री भगवद गीता पार्क में घृणा अपराध की निंदा करते हैं और कनाडा के अधिकारियों और पुलिस से जांच करने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।

