मंगलसी सरयू तट पर बच्चों द्वारा चलाया गया स्वच्छता, श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मंगलसी सरयू तट पर बच्चों द्वारा चलाया गया स्वच्छता, श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।जिला गंगा समिति और भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून ‘जलज’ परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में श्वेता साहू जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अयोध्या के निर्देश के क्रम में जनपद अयोध्या विकासखंड सोहावल ग्राम मंगलसी में पुराने कच्चे घाट पर एक विशेष स्वच्छता अभियान श्रमदान का आयोजन किया गया। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों ने अपनी ऊर्जा और उत्साह से सरयू तट की सूरत बदल दी।गंगा प्रहरी और स्थानीय बच्चों ने मिलकर घाट पर बिखरे कूड़े-कचरे और हानिकारक पॉलिथीन को एकत्रित किया। बच्चों ने स्वच्छता की जिम्मेदारी लेते हुए नदी तट को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया एवं नन्हे हाथों ने बड़ा संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान नीरज कुमार सहायक समन्वयक नमामि गंगे ने बताया कि किस प्रकार हमारे छोटे-छोटे प्रयास से नदियों में रहने वाले जीवों के अस्तित्व को बचा सकते हैं। उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी गई। इस अभियान के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि नदियों का संरक्षण केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। स्थानीय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने बच्चों के इस सराहनीय कार्य की सराहना की और भविष्य में भी सरयू मैया को स्वच्छ रखने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर गंगा प्रहरी विशाल साहू, महिमा, कामेश श्रीवास्तव बाल गंगा प्रहरी सौम्या, माही, आयुष, नंदिनी, मीनाक्षी, आयुषी, कुमुद, तृषा,आराध्या,अनुकल्प,ख्वाहिश साक्षी, गौरी सुमित, संतोष, हिमेश, सनी, अखिलेश, सत्यम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *