अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर संवाददाता) मण्डलायुक्त अयोध्या मंंडल अयोध्या एम0पी0 अग्रवाल ने मण्डल के सभी जिलाधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आगामी शीतकालीन को देखते हुये मण्डल के सभी गौसंरक्षण केन्द्रों पर ठंड से पशुओं के बचाव के लिए जरूरी व्यवस्थाऐं जैसे तिरपाल, अलाव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि आवारा गौवंश जो रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख चैराहों, बाजारो आदि में खुले घूम रहे है उनको गौशालाओं में संरक्षित किया तथा गौशालाओं में चारा, भूसा, तिरपाल, टिन शेड, पानी आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय एवं पशु चिकित्सकों द्वारा गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करते हुये टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जाय और जरूरत पड़ने पर आवश्यक व्यवस्थाएं मुहैया करायी जाय। निराश्रित गौशालाओं में भी पशुओं के ठंड से बचाव हेतु आवश्यक उपाय करते हुये चारे आदि की प्रचुर मात्रा में व्यवस्था सुनिश्चित करायें। मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्षों को निर्देश दिये है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। जनसामान्य को ठंड से बचाव के सभी उपाय अभी कर लिया जाए। अलाव जलाने हेतु लकड़ियों की व्यवस्था के साथ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर लिया जाए तथा शासन को आवश्यकतानुसार कम्बल वितरण के लिए बजट का प्रस्ताव भोजने के साथ टेण्डर आदि की प्रक्रिया पूरी की जाय। मण्डलायुक्त एमप0पी0 अग्रवाल एवं जिलाधिकारी नितीश कुमार ने राजस्व विभाग के एवं नगर निगम तथा नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ठंड को देखते हुये आम जनमानस के लिए ठंड बचाव हेतु अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही करें।

