मा.केंद्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह तथा मा. राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ला का जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
जौनपुर 19 जनवरी, 2025 (सू0वि0)- माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह तथा माननीय राज्यपाल हिमाचल प्रदेश श्री शिव प्रताप शुक्ला जी के जनपद आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा भव्य स्वागत किया गया। निजामुद्दीनपुर मछलीशहर में बनाए गए विशेष हेलीपैड पर पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा माननीय रक्षा मंत्री जी तथा माननीय राज्यपाल महोदय को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।आगमन के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई थी।
इसके पश्चात मा0 रक्षा मंत्रीजी तथा मा0 राज्यपाल महोदय, जगत नारायण दुबे जी के आवास पर पहुंचकर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा जगत नारायण दुबे जी और उनके परिवार को शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान मा0 रक्षामंत्रीजी और राज्यपाल महोदय ने देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाकुंभ-2025 पर सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं और प्रबंधन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि महाकुंभ शास्त्रीय दृष्टि से, और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि लोग महाकुंभ में जरूर जाएं तथा महाकुंभ स्नान के जो भी लाभ हैं उसे अवश्य प्राप्त करें। इसके पश्चात प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर गए।

